इटावा: 45 वर्ष से फरार अपहरण और हत्या के आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित, SSP ने जारी किया स्केच, गिरफ्तारी में सहयोग की अपील
अपहरण, हत्या और सबूत छिपाने के आरोपों में 45 वर्षाें से फरार चल रहे औरैया जिले के एक अपराधी पर सोमवार को इटावा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घाेषित किया है। यह मुकदमा वर्ष 1981 में औरैया के फफूंंद थाने पर दर्ज कराया गया था। उस समय फफूंद थाना जनपद इटावा में आता था। एसएसपी ने दोपहर 3 बजे अपराधी का स्केच जारी कर जनपद वासियों से गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की।