ग्वालियर गिर्द: विवाहिता के अपहरण मामले में आरोपी सत्यवीर गिरफ्तार, ₹10 हजार का था इनामी
ग्वालियर की तिघरा पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश सत्यवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तिघरा थाने में एक विवाहिता के अपहरण और फायरिंग का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि अक्टूबर 2025 में अपने साथी योगी गुर्जर के साथ मिलकर सत्यवीर ने विवाहिता अंजू का अपहरण किया था। इस मामले में पांच आरोपी अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं।