गिरिडीह: कोलहरिया जंगल में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; फर्जी लिंक से उड़ाते थे लोगों के पैसे
गिरिडीह पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बसनबारी स्थित कोलहरिया जंगल में चल रहे साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। बुधवार को 12 बजे पपरवाटांड कार्यालय में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए खबर मिली थी ।