धौलपुर: हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजी ईदगाह परिसर में पहुंचने लगे थे और कुछ ही देर में पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।