हिसुआ: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हिसुआ कांड का वांछित अभियुक्त वारसलीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार
Hisua, Nawada | Jul 7, 2026 बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने नवादा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसुआ थाना कांड के वांछित अभियुक्त धीरज कुमार उर्फ पगला को वारसलीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।