नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
नौबतपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरियापुर गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्चू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से छिपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में