कटंगी: पुराना पेट्रोल पंप चौक में 35 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, इलाके में सनसनी
कटंगी शहर के पुराना पेट्रोल पंप चौक में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय युवक का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान शिवम दीक्षित (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी नानी के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों ने उसे घर में फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।