उधवा: पुलिस ने शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के मनिहारी टोला में शादी करने के नियत से नाबालिग लड़की के अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहृता नाबालिग लड़की के परिजन के बयान पर राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपित अभिनंदन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।