पांडू: पांडु प्रखंड के किसान उन्नत बीज का लाभ उठाकर पैदावार बढ़ाएं किसान : नीतू सिंह
Pandu, Palamu | Jul 8, 2026 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSNM) के तहत अरहर एवं उड़द बीज के प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर चयन को लेकर प्रखंड कार्यालय पांडू में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों में प्राप्त बीज का समान रूप से वितरण करने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।