ग्वालियर गिर्द: महिला ने सम्मोहित कर गरीब युवक को लगाई ₹40 हजार की चपत, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के MITS कॉलेज के नजदीक शिकंजी का ठेला लगाने वाले युवक अनिल बाथम के साथ एक महिला ने 40000 की धोखाधडी कर ली। इस महिला ने युवक को सम्मोहित कर 30 हजार नकद और दस हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। अनिल MITS कॉलेज के नजदीक शिकंजी का ठेला लगाता है। युवक गुरुवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचा और उसने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।