नजीबाबाद: नजीबाबाद में 28 जून को AIMIM राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पहुंचेंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित
आज रविवार को इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉक्टर महताब चौहान, जिला अध्यक्ष मुफ्ती रियाज, पूर्व जिला अध्यक्ष नजाकत और विधानसभा अध्यक्ष आफताब अंसारी सहित जिले की पूरी टीम ने 28 जून की जनसभा स्थल ग्राउंड का जायजा लिया। रविवार को 1:00 प्रेस वार्ता हुई।