राठ: जखेड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान, एकत्रित होकर की शिकायत
Rath, Hamirpur | Apr 6, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के जखेड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल आपूर्ति मुहैया ना होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की लगभग 70% आबादी को नमामि गंगे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा जखेड़ी ग्राम पंचायत के औंरा खेरा मजरे मैं स्थित प्राथमिक विद्यालय में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाए गए सप्लाई पाइप भी लीकेज है।