बोरियो: प्लस टू रजकीयकृत विद्यालय बोरियो संथाली में मैट्रिक और इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर केंद्र अधीक्षक ने की बैठक
मंगलवार को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर केंद्र अधीक्षक संजीव कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा से पूर्व तैयारी को लेकर विद्यार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर परीक्षा के सफल संचालन की योजना बनाई।