गोहद: गोहद एंडोरी हाईस्कूल में हर्ष उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव,एसआरएफ फाउंडेशन कार्यक्रम अधिकारी का हुआ विदाई समारोह
Gohad, Bhind | Jun 16, 2026 गोहद तथा एंडोरी हाईस्कूल में सोमवार को लगभग 11 बजे हर्ष एवं उत्साह के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि चैन सिंह किरार ने छात्रों को पुस्तक वितरण कर उत्कृष्ट परीक्षित परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। वहीं छीमका गांव में एसआरएफ फाउंडेशन कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह किरार का तबादला भोपाल होने पर सोमवार को लगभग 4 बजे विदाई समारोह संपन्न हुआ।