जबलपुर: भर्तीपुर में दुर्गा सेव भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नमकीन पर मिले कॉकरोच, गंदगी में बन रही थी मिठाई!
फ़ूड सेफ्टी डिवीज़नल फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने भर्तीपुर स्थित दुर्गा स्वीट्स कारखाने पर जब जांच की,तो वहां की हालत बेहद खराब पाई गई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि गंदगी, कीटों और कॉकरोचों के बीच मिष्ठान्न तैयार किया जा रहा था, साथ ही दीवारों पर जमी मैल और धूल साफ नजर आ रही थी,खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि परिसर में स्वच्छता मानकों का उल्लंघन मिला