सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल, परिजन उसे अस्पताल ले गए
Sasni, Hathras | Apr 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव बरसे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक बाइक सवार युवक गोपाल पुत्र नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया गया।