कामडारा: कामडारा-बेड़ो मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत, कार चालक फरार
Kamdara, Gumla | Apr 15, 2026 कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बुधवार दोपहर गांव कोटबो मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप (ग्राम केनालोया) तथा पारा शिक्षक बहुरन सिंह (ग्राम सेमरटोली) को एक कार ने टक्कर मार दिया।