बिंदकी: गुगौली गांव में अज्ञात कारण से गेहूं की 12 बीघा फसल में लगी आग, गेहूं की डंठल भी जली, फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुगौली गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते अतुल सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र सिंह तथा टिंकू सिंह की लगभग 12 बीघे फसल जल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची आग को बुझाया। थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे भी पुलिस बल के साथ पहुंचे।