राठ: पठानपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाया आरोप
Rath, Hamirpur | Jun 12, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में 23 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने मकान के कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक युवक के पिता ने पुत्र के ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।