सरकार ने अनूपगढ़ जिला निरस्त कर दिया था। आज शनिवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूपगढ़ जिले को बहाल करने की मांग को लेकर शिव मंदिर के पास से रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च मुख्य बाजार से होते हुए कनॉट पैलेस चौक पहुंचा जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। रोष मार्च के दौरान लोगो ने बाजार में डोर टू डोर काले रिबन बांटकर विरोध किया गया।