बारां: कोटडी सुंडा रोड पर सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 55 अवैध देशी शराब के पव्वे किए बरामद
Baran, Baran | Aug 17, 2025 जिले में अवैध कार्यो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चौरी के मामले में तीन साल से फरार स्थाई वारंटी को अवैध देशी शराब के 55 पव्वे के साथ सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि थाना सदर के दिशा निर्देशों में कोयला चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मीचन्द के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।