अमरोहा: अमरोहा में स्कूटी रोककर छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता की मां ने पलायन कर आत्मदाह की दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 30, 2026 मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक छात्रा अपनी स्कूटी से जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत रजबपुर पुलिस से की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई