चरखारी: चरखारी में लिफ्ट देने के बाद महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है
चरखारी के अकठोहा रोड पर बाइक से गिरकर उत्तरा देवी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के बेटे ने लिफ्ट देने वाले बाइक चालक लखन राजपूत पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे का आरोप है कि लखन ने उसकी मां से पैसे मांगे थे। न देने पर हत्या कर दी। वहीं लखन ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे हादसा बताया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।