हाथरस: थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में गए ₹2,55,128/- की धनराशि को वापस कराया
अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता गिर्राज सिंह निवासी कस्बा व थाना मुरसान द्वारा NCRP पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि आवेदक के खाते से UPI के माध्यम से गलत नंबर पर 2 लाख 55 हजार एक सौ अट्ठाईस रुपये चले गये थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की ₹2,55,128/- की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई है।