पिपरिया: निस्ता गांव से नई स्कॉर्पियो की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव से बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात एक नई स्कॉर्पियो चोरी हो गई. पीड़ित स्कॉर्पियो मलिक निस्ता गांव के रहने वाले विकास कुमार द्वारा गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे सूरजगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है स्कॉर्पियो दो माह पहले ही खरीदी गई थी. घटना की रात निस्ता गांव में NH 80 किनारे स्कॉर्पियो तिरपाल से ढककर खड़ा किया गया था.