रामानुजगंज: जल संसाधन विभाग में अव्यवस्था का आरोप, अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
रामानुजगंज शनिवार स्थित जल संसाधन विभाग इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने और मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के प्रमुख अधिकारी डहरिया अक्सर कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते, जिससे आमजन को जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगा रहे है