सिवनी: सिवनी में सूने घर में चोरी का खुलासा: ₹2.60 लाख के जेवर बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Apr 23, 2026 सिवनी कोतवाली पुलिस ने सजंय वार्ड निवासी मनीष माथुर के सूने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2.60 लाख के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए हैं। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार मुख्य आरोपी अफरोज उर्फ बिजली सहित साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी पहले से कई मामलों में फरार था, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।