औरैया: राष्ट्रीय लोक अदालत में 32,460 वादों का हुआ निस्तारण, न्यायाधीश रोमा गुप्ता ने दी जानकारी
शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 32460 वाद निस्तारित किए गए। न्यायाधीश रोमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की लोक अदालत के माध्यम से बिछड़े परिवारों को मिलाया गया है। जबकि जो वाद निस्तारित हुए हैं वह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिससे अब लोगों को बहुत राहत मिलेगी।