शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र के लेही गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, युवक का तमंचा लहराते वीडियो वायरल
दरअसल पूरी घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के लेही गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद लाठी डंडे चल गए। घटना के दौरान एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। जिसने फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक घायल भी हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है।