मंझिआंव: कांडी में 26 वर्षीय युवक की बिजली करंट से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बिजली करंट लगने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव निवासी रविशंकर सोनी (26) के रूप में हुई है। वह अशोक शोनी के पुत्र थे।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल मझिआंव अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया