कहरा: सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव से पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद, साइबर DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
Kahara, Saharsa | Jul 28, 2024 सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव वार्ड 9 से पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू कुमार के मकान में भारी मात्रा में हथियार रखा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया तो सोनू कुमार के मकान से 3 देसी कट्टा, 1 देसी रिवाल्वर, 13 जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में साइबर DSP अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया है।