कहरा: बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के परसाहा गांव में रास्ते विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 27, 2024 बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के परसाहा गांव वार्ड 15 में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम राजेश कुमार और ब्रह्मदेव यादव बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।