श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव इंदपालसर बड़ा में रविवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। माताजी मोड़ के पास स्थित एक ढाणी में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और अलमारी व लटाने खंगालकर करीब 60 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित रामचंद्र पुत्र लूणाराम सुथार ने बताया कि वह हैदराबाद में काम करता है, जबकि घर पर उसकी पत्नी और बच्चे पास के