Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
publicnewsin
35
2
रायगढ़: अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली में देह व्यापार का धंधा, पड़ोसी ने कहा- सेक्स रैकेट की छापेमारी की खबर से रह गए दंग
Raigarh, Raigarh
| Jun 13, 2026
छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली में देह व्यापार का धंधा,बगल घर के पड़ोसी ने कहा सेक्स रैकेट की छापेमारी की खबर से रह गए दंग।
#crime
#national
MORE NEWS
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत व्यवस्थाओं पर बनी कार्ययोजना ताजिया-अखाड़ा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए गए निर्देश कानून-व्यवस्था बनाए रखने मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन को दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन जिले में 26 जून को आयोजित होने वाले मोहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनाया जाएगा। पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व को पूर्ण शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के वातावरण में मनाया जाएगा तथा सभी आयोजन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ताजिया एवं अखाड़ा के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। सभी ताजिया समितियों एवं समाज प्रमुखों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। बैठक में समाज प्रमुखों ने विभिन्न ताजिया एवं अखाड़ों में शामिल होने वाली संभावित भीड़ तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव रखे। प्रशासन ने सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। नगर निगम को चांदनी चौक सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चांदनी चौक से गांजा चौक तक मार्ग में रखी भवन निर्माण सामग्री एवं अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को सुगम बनाने कहा गया, ताकि ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। विद्युत विभाग को ताजिया एवं अखाड़ा निकलने वाले प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए विद्युत तारों की आवश्यक ऊंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Raigarh, Chhattisgarh | Jun 24, 2026
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित 82 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता कर्मियों को मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में पर्यावरण विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिले की 82 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्रही, स्वच्छता से जुड़े कार्यकर्ता एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह एवं श्री पुरुषोत्तम पंडा ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ ग्रामों के निर्माण में वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत को नियमों के अनुरूप कार्य करना आवश्यक होगा। कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर दिया गया विशेष जोर प्रशिक्षण सत्र के दौरान घरेलू एवं सामुदायिक स्तर पर उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार के कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिभागियों को 4-वे कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी अपशिष्ट तथा घरेलू खतरनाक अपशिष्ट को अलग-अलग संग्रहित करने और उनके सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण करने से अपशिष्ट प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनती है। साथ ही ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण, परिवहन एवं अंतिम निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कचरे को खुले में फेंकना, जलाना अथवा भूमि में दबाना नियमों के विरुद्ध है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध जुर्माना सहित वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। बल्क वेस्ट जेनरेटरों के पंजीयन और जनजागरूकता अभियान पर हुई चर्चा कार्यशाला में प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत क्षेत्रों में संचालित बल्क वेस्ट जेनरेटरों की पहचान करने तथा उनका केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पोर्टल पर पंजीयन कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
Raigarh, Chhattisgarh | Jun 24, 2026
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमके रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी, 10 स्वर्ण पदक हासिल नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छह देशों के बीच किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कलेक्टर ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों एवं कोच का किया सम्मान नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक हासिल किए। 14 से 17 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश सहित छह देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में आयोजित मुकाबलों में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और अनुशासित प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अर्जित किए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक का आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन खेल अधोसंरचना के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ी निहाल ठक्कर, वसु शर्मा, रिया तिवारी, अक्षिता पाण्डेय, अनु आदित्य, अर्पिता आदित्य, मुकुंद अग्रवाल, वर्णिका अग्रवाल, वाची शर्मा एवं तनिष्क वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए नया उत्साह मिला है। कोच विकास सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए रायगढ़ का मान बढ़ाया है।
Raigarh, Chhattisgarh | Jun 24, 2026
पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक में अधिकारियों को दिया गया पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रशिक्षण लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स में इसके सफल क्रियान्वयन की दी गई जानकारी जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री आर. गोकुल, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक सुश्री कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पीएम गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट श्रीमती प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। #raigarhdistt
Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026
योग दिवस पर अमृत सरोवरों में दिखा उत्साह, ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग जामपाली और छोटे मुडपार में ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग, स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया। जनपद पंचायत पूसौर के ग्राम पंचायत तेलीपाली स्थित अमृत सरोवर जामपाली में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उन्होंने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसी प्रकार जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत छोटे मुडपार स्थित अमृत सरोवर नया तालाब में भी लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अमृत सरोवरों के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।
Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026
2