राजातालाब: तेंदुई में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर फटा
पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर फटा वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे रामेश्वर पुलिस चौकी के दरोगा नंदलाल पर एक युवक ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।