रामगढ़: रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के साथ नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ramgarh, Alwar | Jun 21, 2026 रामगढ़ कस्बे के एसडीएम कार्यालय परिसर में रविवार को सुबह 8 बजे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।