वारासिवनी: भांडी पिपरिया में करंट लगने से गर्भवती भैंस की मौत, किसान को भारी आर्थिक नुकसान
थाना क्षेत्र के ग्राम भांडी पिपरिया में बिजली करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक सुंदरलाल पिता जियालाल ढीमर ने बताया कि भैंस चरते हुए एक खेत में पहुंच गई, जहां मोटर पंप के लिए बिछाए गए अव्यवस्थित विद्युत तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस की कीमत 80 से 90 हजार रुपये बताई