झांसी: कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए भ्रष्टाचार में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय में दिया ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 21, 2024 स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेसी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी यदि कार्यवाही नहीं हुई तो पांच जनवरी से क्रमिक अनशन करेंगे। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कमिश्नर ऑफिस पहुंचे।