बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में दो युवकों का मेडिकल कराने के दौरान परिजनों ने किया हंगामा, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में गिरफ्तार
शहर के कस्टम चौराहे पर कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में राज तालाब थाना पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें न्यायलय में पैश करने के बाद आज मंगलवार दोपहर 1:45 बजे राज तालाब थानाधिकारी गंगाराम मय जाब्ता एमजी अस्पताल में दोनों गिरफ्तार युवक का मेडिकल कराने के लिएलेकर पहुंचे तो दोनों गिरफ्तार युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।