कोरबा: कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, डंपर स्लाइड होकर नीचे गिरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Korba, Korba | Apr 7, 2026 SECL की कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जब नीलकंठ साकार कंपनी के दो डंपर वाहन अचानक डंप स्लाइड होने के कारण नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि इस घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खदान में कार्य के दौरान अचानक डंप स्लाइड हुआ, जिससे दोनों भारी वाहन नियंत्रण खो बैठे और नीचे जा गिरे।