जौनपुर जिले के बरसठी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त और एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई आरोपितों के घर से की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों को संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया।