मड़ियाहू: हर गरीब व असहाय को न्याय मिले, सिविल जज सुशील कुमार सिंह
जौनपुर के मडियाहूं तहसील परिसर स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल जज जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी होना आवश्यक है।