पूरनपुर: मंडी समिति में डिप्टी आरएमओ ने गेहूं क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण, जल्द दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
पूरनपुर मंडी समिति में गेहूं खरीद को लेकर बनाए गए क्रय केन्द्रों का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत के डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में कुल 125 गेहूं क्रय केन्द्र खोले गए हैं।