चान्हो: बलसोकरा में बांस के झुंड में लगी आग, कई घर जलने से बचे
Chanho, Ranchi | Mar 8, 2025 चान्हो प्रखंड के बलसोकरा मस्जिदो सफिर के समीप अरशद अंसारी के घर के सामने बांस के झुंड में शनिवार शाम 6 बजे अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू वंही इस घटना से कई घर आग से जलने से बच गए जानकारी देते हुए अरशद अंसारी ने बताया कि घर के सामने कचरे पर घर वालों के द्वारा आग लगाया गया था जो बांस के झुंड के और उड़ कर चला गयाl