डुमरांव: नुआंव–सोवा मुख्य मार्ग निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, विभागीय स्तर पर तेज हुई निर्माण की प्रक्रिया
Dumraon, Buxar | Jun 4, 2026 नुआंव–सोवा मुख्य मार्ग के सड़क निर्माण कार्य की गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।