उचकागांव: बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कहर बरपाते हुए दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।