Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

#नकोट महोत्सव' में प्रस्तुति देते लोक गायक #वीरेंद्र राजपूत, शिवानी नेगी, मोहन बिष्ट व टीम।

MORE NEWS

#राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा, #जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
#टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विभागवार बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों में बीआरओ को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता हो, वहां पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्राम कुनेर, तहसील कंडीसौड़ की ग्राम प्रधान रवीना देवी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान ग्राम के नीचे की गई कटिंग के कारण भवनों में दरारें पड़ रही हैं तथा पूरा गांव खतरे की स्थिति में है। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा आधी-अधूरी कटिंग कर कार्य बंद कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बीआरओ को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर स्थल का सर्वे कराते हुए कार्यदायी संस्था धरमराज कंस्ट्रक्शन से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण कराया जाए।

ग्राम कैच्छू, तहसील कंडीसौड़ निवासी अतर सिंह ने बताया कि उनकी अधिक भूमि लेकर, सड़क निर्माण कर दिया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नीलू चावला को निर्देश दिए कि ग्रामीण के साथ बैठक आयोजित कर स्थल निरीक्षण करें तथा विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

विकासखंड थौलधार के नवागांव निवासी रविन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान ग्राम कौशल में मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उसकी समुचित मरम्मत नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम बौर निवासी नत्थी सिंह ने अवगत कराया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से खेत, फसल एवं पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम मंज्यूड की ग्राम प्रधान रानी नेगी ने सड़क चौड़ीकरण से क्षतिग्रस्त भूमि एवं भवनों के प्रतिकर का मामला उठाते हुए बताया कि प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने भू-वैज्ञानिक, बीआरओ तथा लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता को शामिल करते हुए एक संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति को क्षति का आकलन (डैमेज असेसमेंट) कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।

ग्राम गुल्डी की नीलम सजवाण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क चौड़ीकरण के उपरांत रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर एवं सड़क के मध्य डिवाइडर स्टड लगाए जाने की मांग रखी। इस पर बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।

तहसील कंडीसौड़ के ग्राम स्यासू निवासी गोबर सिंह रावत ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनके मकान के ऊपर कलवर्ट, नाले एवं सुरक्षा दीवार का निर्माण एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे मकान एवं परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने बीआरओ को 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा एक सप्ताह के भीतर अनुपालन (कम्प्लायंस) रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में बेतालू (ग्राम नकोट, तहसील कंडीसौड़), नत्थी सिंह (ग्राम बोर, तहसील टिहरी), अनीश उनियाल (ग्राम कंडीखाल, तहसील टिहरी), रेखा देवी (ग्राम दिखोलगांव, तहसील टिहरी), धीरज सिंह बिष्ट (ग्राम थरवालगांव, तहसील कंडीसौड़), कौर सिंह (ग्राम लवारखा, तहसील कंडीसौड़), दौलत सिंह सजवाण (पुरानी टिहरी रोड, चंबा) सहित अन्य प्रभावित व्यक्तियों के प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा, बीआरओ के कमांडर राजकिशोर, सुमित वर्मा, के.सी. नौटियाल, एसएलओ कार्यालय के बीना एवं संबंधित उपस्थित रहे।

#राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा, #जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश #टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विभागवार बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में बीआरओ को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में आवश्यकता हो, वहां पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्राम कुनेर, तहसील कंडीसौड़ की ग्राम प्रधान रवीना देवी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान ग्राम के नीचे की गई कटिंग के कारण भवनों में दरारें पड़ रही हैं तथा पूरा गांव खतरे की स्थिति में है। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा आधी-अधूरी कटिंग कर कार्य बंद कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बीआरओ को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर स्थल का सर्वे कराते हुए कार्यदायी संस्था धरमराज कंस्ट्रक्शन से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण कराया जाए। ग्राम कैच्छू, तहसील कंडीसौड़ निवासी अतर सिंह ने बताया कि उनकी अधिक भूमि लेकर, सड़क निर्माण कर दिया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नीलू चावला को निर्देश दिए कि ग्रामीण के साथ बैठक आयोजित कर स्थल निरीक्षण करें तथा विस्तृत जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। विकासखंड थौलधार के नवागांव निवासी रविन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान ग्राम कौशल में मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उसकी समुचित मरम्मत नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम बौर निवासी नत्थी सिंह ने अवगत कराया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से खेत, फसल एवं पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम मंज्यूड की ग्राम प्रधान रानी नेगी ने सड़क चौड़ीकरण से क्षतिग्रस्त भूमि एवं भवनों के प्रतिकर का मामला उठाते हुए बताया कि प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने भू-वैज्ञानिक, बीआरओ तथा लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता को शामिल करते हुए एक संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति को क्षति का आकलन (डैमेज असेसमेंट) कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। ग्राम गुल्डी की नीलम सजवाण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क चौड़ीकरण के उपरांत रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर एवं सड़क के मध्य डिवाइडर स्टड लगाए जाने की मांग रखी। इस पर बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। तहसील कंडीसौड़ के ग्राम स्यासू निवासी गोबर सिंह रावत ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनके मकान के ऊपर कलवर्ट, नाले एवं सुरक्षा दीवार का निर्माण एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे मकान एवं परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने बीआरओ को 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा एक सप्ताह के भीतर अनुपालन (कम्प्लायंस) रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में बेतालू (ग्राम नकोट, तहसील कंडीसौड़), नत्थी सिंह (ग्राम बोर, तहसील टिहरी), अनीश उनियाल (ग्राम कंडीखाल, तहसील टिहरी), रेखा देवी (ग्राम दिखोलगांव, तहसील टिहरी), धीरज सिंह बिष्ट (ग्राम थरवालगांव, तहसील कंडीसौड़), कौर सिंह (ग्राम लवारखा, तहसील कंडीसौड़), दौलत सिंह सजवाण (पुरानी टिहरी रोड, चंबा) सहित अन्य प्रभावित व्यक्तियों के प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा, बीआरओ के कमांडर राजकिशोर, सुमित वर्मा, के.सी. नौटियाल, एसएलओ कार्यालय के बीना एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Aug 7, 2026

#हेंवलनदी ऊफान पर। #देखें ताज़ा तस्वीरें 
 #लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां छोटे-छोटे गाड़-गदेरों में भी पानी बहने लगा है, #वहीं #हेंवलघाटी की प्रमुख नदी #हेंवल 
ऊफान पर आ गई है। यदि इसी तरह लगातार बारिश जारी तो नदी कहर बरपा सकती है।

#हेंवलनदी ऊफान पर। #देखें ताज़ा तस्वीरें #लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां छोटे-छोटे गाड़-गदेरों में भी पानी बहने लगा है, #वहीं #हेंवलघाटी की प्रमुख नदी #हेंवल ऊफान पर आ गई है। यदि इसी तरह लगातार बारिश जारी तो नदी कहर बरपा सकती है।

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Aug 6, 2026

घुत्तू में बारिश बनी आफत: लैंडस्लाइड से मुख्य बाजार में भारी नुकसान, कई मकान खतरे की जद में

घुत्तू में बारिश बनी आफत: लैंडस्लाइड से मुख्य बाजार में भारी नुकसान, कई मकान खतरे की जद में

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Aug 6, 2026