घाघरा: बुरहु गांव के पास जंगली हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला, पुलिस ने शव को गुमला पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 10, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव स्थित पतरा के समीप जंगली हाथी ने युवक अनूप कुमार पांडे को कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना फॉरेस्ट विभाग और घाघरा पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम और घाघरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।समाचार चलाए जाने तक हाथी पतरा में ही जमा हुआ है।