सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों को दबोचा
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दिलीप साह एवं पप्पू साह (दोनों पिता राजकुमार साह, निवासी ग्राम सिंहवाड़ा उत्तरी), राम मूर्ति चौधरी (पिता स्वर्गीय बिंदेश्वर चौधरी, निवासी रामपुरा), सुदेश्वर यादव है