फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ी चोरी, शादी में गए परिवार के 15-20 लाख के गहने और नकदी चोरों ने उड़ाई
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम मरौचा ईश्वरी सिंह निवासी रामधीरज अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर खाली पाकर वारदात को अंजाम दिया।